Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव पहली बार एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हैं। पिछली बार की एशिया कप विजेता टीम इंडिया को इस बार भी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं टीम इंडिया किस दिन इस टूर्नामेंट के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू करेगी वो तारीख भी सामने आ चुकी है।
इस दिन शुरु होगी टीम इंडिया की प्रैक्टिस
टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई के साथ होगा। वहीं टीम इंडिया 5 सितंबर से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास एशिया कप की तैयारियों के लिए 5 दिन का समय होगा। वहीं भारतीय टीम 7 महीने के बाद टी20 मैच खेलने उतरने वाली है।
टीम इंडिया ने आखिरी टी20 मैच इंग्लैंड के साथ फरवरी में खेला था। इसके बाद से कोई इंटरनेशनल टी20 मैच भारतीय टीम ने नहीं खेला। इस बार कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार एशिया कप में खेलने वाले हैं। वहीं हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर भी नजरें रहने वाली है क्योंकि ये खिलाड़ी भी इंजरी और सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी करेगा।
दुबई में करेगी टीम इंडिया प्रैक्टिस
टीम इंडिया को शुरुआती 2 मैच दुबई में ही खेलने हैं, ऐसे में टीम इंडिया भारत से पहले सीधे दुबई जाएगी और वहां खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला भी टीम इंडिया को 14 सितंबर को दुबई में ही खेलना है।
ये भी पढ़ें:-अश्विन ने पहली बार तोड़ी अपने संन्यास पर चुप्पी, बताई रिटायरमेंट की असली वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines