Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से दुबई और अबू धाबी में होने जा रहा है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है। इस बार एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए दिखाई देंगे। पिछली बार टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन पिछली बार से अब टीम काफी बदल गई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज अब टीम का हिस्सा नहीं है, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की जर्सी बदली-बदली दिखने वाली है।
जर्सी से हटेगा टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11
हाल ही में भारत सरकार ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लेकर आई है, जिसके चलते अब सरकार ऐसे गेमिंग ऐप पर नकेल कसने वाली है जिनपर पैसों का लेन-देन होता है। ड्रीम 11 पर भी यूजर्स पैसे लगाकर टीम बनाते हैं और करोड़ों रुपये जीतने का सपना देखते हैं। अब ड्रीम 11 और उसके जैसे कई ऐप भारत में बैन होने वाले हैं।
वहीं साल 2023 में बीसीसीआई ने ड्रीम 11 को टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया था और टीम इंडिया की जर्सी पर अभी तक ड्रीम 11 लिखा होता था। वहीं अब अगर ड्रीम 11 बैन हो जाता है तो फिर उसका नाम टीम इंडिया की जर्सी पर से भी हट जाएगा।
कितने पैसे देता था ड्रीम 11?
ड्रीम 11 को टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप साल 2026 तक थी, लेकिन अब उससे पहले ही ये डील खत्म होती हुई दिखाई दे रही है। ड्रीम 11 बीसीसीआई को 1 बाइलेटरल मैच के बदले 6 करोड़ रुपये देती है। जबकि आईसीसी इवेंट के मैच के दौरान 2 करोड़ रुपये देती है। वहीं अगर एशिया कप से पहले बीसीसीआई की किसी दूसरी कंपनी के साथ डील नहीं होती है तो फिर टीम इंडिया की जर्सी पर इस बार किसी कंपनी का लोगो देखने को नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें:-6,6,6,6,6,6… एशिया कप 2025 से पहले आया रिंकू सिंह का तूफान, ठोक दिया शतक
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines