Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज सितंबर में होने जा रहा है। पहला मुकाबला 9 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। ऐसे में कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड ये बड़ा सवाल बना हुआ है। अभी तक बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी इंजरी के बाद अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। अब इन दोनों के खेलने को लेकर जल्द ही फैसला होने वाला है।
हार्दिक-सूर्या की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार
आईपीएल के दौरान सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हार्निया की समस्या हो गई थी। जिसकी सूर्या को सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। वहीं सर्जरी के बाद से सूर्यकुमार यादव बेंगलुरु में मेडिकल टीम की निगरानी में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या ने नेट्स में बल्लेबाजी करना भी शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या भी जमकर तैयारी कर रहे हैं। अब सेलेक्टर्स को इन दोनों की फिटनेस रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है, इसके बाद ही एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा।
इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
रिपोर्ट के मुताबिक 19 या 20 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। इसको लेकर पहले मुंबई में बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और सेलेक्टर्स के बीच एक मीटिंग होगी। मीटिंग के बाद टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता है। अगर सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो एकबार फिर से ये खिलाड़ी टीम इंडिया की कप्तानी करता हुआ दिखाई देगा।
शुभमन गिल-जसप्रीत बुमराह पर रहेगी नजरें
इंग्लैंड में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया था, वे इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। जिसके बाद अब एशिया कप 2025 में गिल पर सेलेक्टर्स का फोकस रहने वाला है हो सकता है उनको उपकप्तान भी बनाया जाए। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह पर भी सभी नजरें रहने वाली हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह इंग्लैंड दौरे पर 3 ही मैच खेल पाए थे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या बुमराह पूरी तरह से फिट होकर एशिया कप के लिए हाजिर रहते हैं?
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
50 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines