Asia Cup 2025 Super 4 Points Table: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का तीसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल करके फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया है। वहीं श्रीलंका पर अब फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। श्रीलंका ने अभी तक सुपर-4 में 2 मैच खेल लिए हैं और दोनों मैचों में श्रीलंका टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में बांग्लादेश तो अब दूसरे मैच में पाकिस्तान के हाथों टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की जीत के बाद अब सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल भी काफी रोमांचक हो चली है।
दूसरे पायदान पर पहुंची पाकिस्तान की टीम
सुपर-4 में श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान ने 2 अंक हासिल किए। जिसके चलते अब पाक टीम पॉइंट्स टेबल में सीधे दूसरे पायदान पर आ गई है। पाकिस्तान का नेट रनरेट +0.226 का है। पाकिस्तान की टीम यहां ये अब फाइनल में पहुंचना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने सुपर-4 में अभी तक एक मैच में खेला है ये मैच टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ खेला था, इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल करके 2 अंक हासिल किए थे। टीम इंडिया का नेट रनरेट +0.689 का है।
ये भी पढ़ें:-क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप में फाइनल मुकाबला? ऐसा बन रहा पॉइंट्स टेबल का समीकरण!
वहीं बांग्लादेश ने भी अभी तक सुपर-4 में एक ही मैच खेला है। जिसमें टीम ने जीत हासिल की थी। फिलहाल 2 अंक के साथ बांग्लादेश की टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है। बांग्लादेश का नेट रनरेट +0.121 का है। वहीं श्रीलंका को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कामिंडु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली थी, वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने 134 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद नवाज ने 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: श्रीलंका को हराकर भी पाकिस्तान का फाइनल खेलना नहीं तय, बांग्लादेश कर सकती है बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines