Asia Cup 2025 SL vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 में पांचवां मैच आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका आज से अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करने वाली है। जबकि बांग्लादेश अपना एक मैच खेल चुकी है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में हांगकांग को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। भले ही बांग्लादेश ने पिछले मैच में जीत हासिल की हो, लेकिन आज उसके सामने कड़ी चुनौती रहने वाली है। एशिया कप इतिहास में श्रीलंका का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, टीम ने 6 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि बांग्लादेश आज तक एकबार भी इसका खिताब नहीं जीत पाई है।
कब, कहां खेला जाएगा मैच?
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का मुकाबला आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा और मैच के लिए टॉस 7:30 बजे होगा।
कहां देख सकते हैं लाइव?
श्रीलंका और बांग्लादेश मैच का लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। जहां आप मैच का आनंद उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: पाकिस्तान की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, जानें अब किस नंबर पर है टीम इंडिया?
दोनों टीमों का हेड टू हेड
एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश का आमना-सामना 17 बार हो चुका है। इसमें ज्यादा मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले गए हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों की भिड़ंत 15 बार हुई है, जिसमें से 13 मैच श्रीलंका और 2 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों का आमना-सामना 2 बार हुआ है, जिसमें से 1 बार श्रीलंका और 1 बार बांग्लादेश ने जीत हासिल की है।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
चरित असलंका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, महीश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा, मथीश पथिराना, दसुन शनाका, दुशमंथा चमीरा।
ये भी पढ़ें:-इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टी20I शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट देखकर फैंस के उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
14 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
14 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
52 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines