Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं। आखिरी मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जाकर जीता. वहीं अब टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन को हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा की इंजरी ने बढ़ा दिया है. वहीं श्रीलंका के साथ हुए मैच के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इन दोनों खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर अपडेट दिया.
अभिषेक शर्मा-हार्दिक पांड्या ने छोड़ा था मैदान
इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या को हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए देखा गया. इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने की थी और पहले ही ओवर में उन्होंने कुसल मेंडिस को आउट कर दिया था. हालांकि इस ओवर के बाद हार्दिक मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैदान पर नहीं दिखे. इसके बाद अभिषेक शर्मा 10वें ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. वहीं मैच के अंत में तिलक वर्मा को भी लंगडाते हुए देखा गया था, इसके बाद फील्ड पर जितेश शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे को फील्डिंग करते हुए देखा गया था.
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: 5 भारतीय हीरो ने पलटाया मैच का पासा, श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की यादगार जीत
मैच के बाद क्या बोले मोर्ने मोर्कल?
श्रीलंका पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा की इंजरी पर अपडेट दिया. मोर्कल ने बताया कि मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों को ऐंठन हुई थी, हार्दिक की जांच की जाएगी, जिसके बाद हम इस पर फैसला लेंगे. अभिषेक अब ठीक हैं.
श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. ये एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की लगातार छठी जीत है. सुपर में श्रीलंका की टीम महज 2 रन ही बना पाई थी और टीम इंडिया ने 3 रन बनाकर आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया था.
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, सुपर ओवर की बताई असली कहानी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
53 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines