Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की मेजबानी इस बार भारत के हाथों में हैं, लेकिन अभी तक इसकी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि आखिर कब इस टूर्नामेंट का आगाज होगा? भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अभी तक एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी नहीं किया था, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ये टूर्नामेंट इस साल सितंबर में खेला जाएगा। इसको लेकर अब दो रिपोर्ट्स सामने आई है।
5 सितंबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप 2025 का आगाज 5 सितंबर से होगा। यूएई में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 7 सितंबर को होता हुआ दिखाई दे सकता है। इसके अलावा एशिया कप का फाइनल 21 सितंबर को होगा। ये टूर्नामेंट 17 दिन तक खेला जाएगा।
दूसरी तरफ स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 को लेकर अभी तक शेड्यूल जारी नहीं होने की वजह से टूर्नामेंट के स्पॉन्सर्स और मीडिया पार्टनर्स की टेंशन भी बढ़ी हुई है। जिसको लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है बैठक करके जुलाई के पहले सप्ताह में टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दे। टूर्नामेंट का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स है जिसने बीते कुछ दिन पहले भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के बीच एशिया कप 2025 का प्रोमो भी चलाया था।
टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप
इस बार एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। क्योंकि अगले साल टी20 विश्व कप 2026 खेला जाएगा, जिसको देखते हुए इस बार एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में कराने का फैसला किया गया है। एशिया कप 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- एजबेस्टन टेस्ट से पहले बदल गई WTC पॉइंट्स टेबल, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत से हुए बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
25 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
38 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines