Asia Cup 2025 IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को होने जा रहा है। ये रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ंत का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार माहौल कुछ हल्का दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह है भारत में इस मैच का विरोध होना। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा है, जिसके चलते कुछ फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स इस मैच का विरोध कर रहे हैं।
कितने बजे खेला जाएगा भारत-पाक मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं इस मैच के लिए टॉस 7:30 बजे होगा, जहां दोनों टीमों के कप्तान पिच पर मौजूद होंगे। जहां सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया तो वहीं सलमान आगा पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा को 1 साल से था इंतजार, अब सूफियान मुकीम से होगा हिसाब बराबर
कहां-कहां देख सकते हैं मैच लाइव?
वैसे तो इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी, लेकिन इस मैच को आप फैन कोड पर भी देख सकते हैं।
हरभजन सिंह ने किया मैच का विरोध
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा “भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद, सबने कहा कि क्रिकेट नहीं होना चाहिए और न ही व्यापार।”
उनका मानना है कि जब तक दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे न हो तो क्रिकेट मैच और किसी भी तरह का व्यापार नहीं होना चाहिए और यही मेरी सोच है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेला था, उस वक्त भी हरभजन सिंह ने इसका बॉयकॉट किया था।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: पाकिस्तान को अकेले धूल चटाएगा टीम इंडिया का ये धुरंधर! आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines