Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिल चुकी है और दोनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी है. अब तीसरी बार एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होने वाला है. अभी तक जितनी बार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया है हर बार कोई न कोई विवाद देखने को मिला है. सबसे ज्यादा विवाद तो दूसरे मुकाबले में देखने को मिला था, जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भड़काऊ इशारे करके सारी हदें ही पार कर दी थी. तो आज हम आपको एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान और बाद में हुए उन 5 विवादों के बारे में बताने वाले हैं जिनको क्रिकेट फैंस कभी भुला नहीं पाएंगे.
हैंडशेक कंट्रोवर्सी
एशिया कप 2025 में विवाद की शुरुआत हैंडशेक कंट्रोवर्सी से हुई थी. 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। जिसपर पीसीबी ने नाराजगी जाहिर की थी.
सूर्यकुमार यादव का बयान
पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि वे इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ियों को समर्पित करना चाहते हैं. उनके इस बयान से पीसीबी को मिर्ची लगी और उन्होंने आईसीसी से सूर्यकुमार की शिकायत भी कर दी थी.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: हारिस रऊफ पर लगा भारी जुर्माना, तो सपोर्ट में उतरे PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी, उठाएंगे बड़ा कदम!
हारिस रऊफ का भड़काऊ इशारा
सुपर-4 में 21 सितंबर को एकबार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिली. इस मैच में पाकिस्तान और भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहसबाजी देखने को मिली थी. इसके बाद मैच के दौरान हारिस रऊफ ने दर्शकों की कई बार भड़काऊ इशारे किए. जिसकी शिकायत बाद में बीसीसीआई ने आईसीसी से की और उनको सजा भी मिली.
साहिबजादा फरहान का ‘गन सेलिब्रेशन’
सुपर-4 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाक सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था. वहीं अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने मैदान पर बल्ला हाथ में लेकर ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था. जिसपर भारतीय फैंस भड़क गए थे और इसकी आईसीसी से शिकायत भी की गई.
आईसीसी के सामने भारत-पाक खिलाड़ियों की पेशी
जब दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने एक-दूसरे की टीमों के खिलाड़ियों की आईसीसी से शिकायत की तो फिर 26 सितंबर को आईसीसी ने अपना फैसला सुनाया. इस दौरान आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया. इसके अलावा साहिबजादा फरहान को वार्निंग दी गई.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: क्या फाइनल में हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी? या जारी रहेगी हैंडशेक कंट्रोवर्सी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines