Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो चुका है। टीम इंडिया ने भी अपना एक मैच एशिया कप 2025 में खेल लिया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला यूएई के साथ खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने 9 विकेट जीत हासिल की थी। वहीं इस मैच के दौरान खाली पड़े स्टेडियम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब-जब टीम इंडिया का मैच होता है तो स्टेडियम भरे रहते हैं, लेकिन एशिया कप 2025 में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसको लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेट आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है।
क्यों खाली पड़े है स्टेडियम?
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि “विराट कोहली जब रणजी ट्रॉफी खेलने गए थे तो स्टेडियम खचाखच भर गया था। उनकी गैरमौजूदगी उन बड़े कारणों में से एक है कि आखिर क्यों एशिया कप में टिकट नहीं बिक रही है?” आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस का प्यार करते हैं और उनको देखने के लिए स्टेडियम भर जाते थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: कुलदीप और वरूण के चक्रव्यूह के लिए पाकिस्तान ने किया ऐलान, कोच की ‘खुली’ चेतावनी
आगे उन्होंने कहा कि “अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली होते तो स्टेडियम में दर्शक भी काफी संख्या में नजर आते। अगर 5 हजार लोग शुरुआत में आते तो रोहित-विराट की मौजूदगी में ये संख्या 10 से 15 हजार हो जाती। स्टेडियम का खाली रहना ये इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का ही प्रभाव है।”
भारत-पाक मैच में भी देखने को मिल सकता है ये दृश्य
टीम इंडिया अब अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी। ये मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा है। जिसका असर मैच की टिकट पर भी देखने को मिल रहा है जो अभी तक पूरी तरह से बिकी नहीं है, ऐसे में अब भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी स्टेडियम खाली देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:-‘खिलाड़ियों को घर जलाने की धमकी’, IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
38 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines