Asia Cup 2025 Points Table: अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप-बी का मुकाबला खेला गया। ये इस टूर्नामेंट का 9वां मैच था, जिसमें अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने इस मैच को 8 रनों से जीतकर सुपर-4 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं हार के साथ पॉइंट्स टेबल में राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान को झटका लगा है। इस मैच के बाद ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है।
बदल गई पॉइंट्स टेबल
बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 के 9वें मैच में अफगानिस्तान को 8 रनों से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की है।बांग्लादेश अभी तक 3 मैच खेल चुकी है। जिसमें से टीम को 2 में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश के अब 4 अंक हो गए हैं। वहीं अफगानिस्तान की ये इस सीजन की पहली हार थी। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर खिसक गई है।
ये भी पढ़ें:-AFG vs BAN: एशिया कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी छूटा पीछे
अफगानिस्तान को हराने के साथ ही बांग्लादेश ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल करके अपनी सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.270 का है। वहीं अफगानिस्तान के 2 अंक है और टीम का नेट रनरेट +2.150 का है। हालांकि अफगानिस्तान के पास अभी भी सुपर-4 में पहुंचने का सुनहरा मौका है। इसके अलावा हांगकांग की टीम 3 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल का हाल
ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया के पास फिलहाल 4 अंक है और टीम का नेट रनरेट +4.793 का है। टीम इंडिया सुपर-4 के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम 2 अंक के साथ दूसरे और यूएई तीसरे पायदान पर बनी हुई है। जबकि ओमान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: हार के बाद फूटा राशिद खान का गुस्सा, बताया क्यों मिली शिकस्त?
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
26 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines