Ashwini Ponnappa Olympics Funding: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफिकेशन का मामला सुर्खियों में है। विनेश को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से फाइनल से पहले अयोग्य करार दे दिया गया। उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का था, लेकिन वह काफी करीब आकर चूक गईं। फिलहाल ये मामला कोर्ट ऑफ स्पोर्ट्स में है और आज रात इसका फैसला आने की उम्मीद है। विनेश के मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने यहां तक कहा है कि ये सब सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने डॉक्टर को पेरिस भेजने पर भी संदेह जताया है। अब इस मामले के बीच एक स्टार खिलाड़ी ने नई चर्चा छेड़ दी है। हम बात कर रहे हैं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा की। जिन्होंने एक रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
ये झूठ कैसे लिखा जा सकता है?
अश्विनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बिना तथ्यों के कोई लेख कैसे लिखा जा सकता है? यह झूठ कैसे लिखा जा सकता है? हर खिलाड़ी को 1.5 करोड़ कैसे मिले? मुझे यह पैसा नहीं मिला है। मैं फंडिंग के लिए किसी संगठन या TOPS का हिस्सा भी नहीं थी।
क्या है रिपोर्ट में?
दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो एक भी मैच जीतने में विफल रहने के बाद ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थीं। अश्विनी और तनिषा को सपोर्ट के लिए 1.5-1.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मिशन ओलंपिक सेल ने 72.03 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये 16 खेलों में भारत की ओलंपिक तैयारियों पर खर्च किया गया 470 करोड़ रुपये के बाद दूसरा सबसे बड़ा फंड है।
ये भी पढ़ें: क्या पूरी होगी विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल की मांग? दिग्गज रेसलर के वकील विदुष्पत सिंघानिया ने दिया जवाब
अश्विनी ने ये एक और पोस्ट में कहा- सच तो यह है कि जहां तक सपोर्ट की बात है, हम चाहते थे कि हमारी डबल्स टीम के कोच हमारे साथ यात्रा करें, लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं दी गई। अश्विनी ने इससे पहले बैडमिंटन दिग्गज प्रकाश पादुकोण के उस बयान पर आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के पदक न जीतने पर भड़ास निकाली थी।
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat Case Verdict live: क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर? आज रात होगा फैसला, यहां देखें पल-पल की अपडेट
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
32 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines