Ashwani Kumar Hardik Pandya: 23 साल के अश्विनी कुमार वानखेड़े के मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। अश्विनी के आगे कोलकाता नाइट राइडर्स का विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। आईपीएल करियर की पहली गेंद पर रहाणे को पवेलियन की राह दिखाने के साथ-साथ अश्विनी ने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे जैसे बड़े विकेट अपनी झोली में डाले। एक ही मैच में घातक स्पेल के बाद अश्विनी की हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग के मंच से एक और खिलाड़ी की रातोंरात किस्मत चमक उठी है। हालांकि, अश्विनी ने खुलासा किया है कि कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा बोले गए जादुई शब्दों ने उनमें जान फूंकने का काम किया।
हार्दिक के जादुई शब्दों ने फूंकी अश्विनी में जान
आईपीएल की वेबसाइट के साथ बातचीत करते हुए अश्विनी कुमार ने कप्तान हार्दिक पांड्या संग हुई बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “यह काफी अच्छी फीलिंग है। मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतना अच्छा प्रदर्शन करूंगा। हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि आप पंजाब से हैं और पंजाबी निडर होते हैं। ऐसे में विपक्षी टीम को डराओ और अपने खेल को एन्जॉय करो।” अश्विनी भारत की ओर से आईपीएल में डेब्यू करते हुए बेस्ट बॉलिंग स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बने। 3 ओवर के स्पेल में 23 साल के तेज गेंदबाज ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। अश्विनी पूरे मैच में बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के साथ बॉलिंग करते हुए दिखाई दिए।
अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस की जर्सी में पहली बार उतरे गेंदबाज ने एक ही ओवर में रिंकू सिंह और मनीष पांडे की पारी का भी अंत किया। वहीं, विस्फोटक बैटर आंद्रे रसेल को अश्विनी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। अश्विनी डेब्यू मैच में पहली ही बॉल पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस की ओर से महज दूसरे गेंदबाज बने। इसके साथ ही वह डेब्यू मुकाबले में वह चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर भी बने। अश्विनी ने डेब्यू मैच में आईपीएल इतिहास का चौथा बेस्ट बॉलिंग स्पेल भी डाला।
मुंबई ने दर्ज की धमाकेदार जीत
वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की पहली जीत का स्वाद चखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रन बनाकर ढेर हो गई। इस लक्ष्य को मुंबई ने सिर्फ 12.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 62 रन की धांसू पारी खेली।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines