Ashleigh Gardner Married: आईपीएल 2025 से पहले भारत में महिला प्रीमियर लीग खेली गई थी। जिसमें गुजरात जायंट्स टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी एश्ले गार्डनर ने की थी। वहीं अब एश्ले गार्डनर अपनी गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। पिछले साल इन दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की थी। एश्ले गार्डनर की शादी में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी शामिल हुईं।
सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें
अपनी शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के लिए जानी जाने वाली एश्ले गार्डनर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मोनिका राइट के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। अपनी शादी की तस्वीरों को एश्ले ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनकी शादी में कुछ खास दोस्त और महिला क्रिकटर्स एलिस पेरी, फिबी लिचफील्ड और एलिस विलानी शामिल हुईं।
WPL 2025 में दिखाई दीं थीं एश्ले गार्डनर
महिला प्रीमियर लीग 2025 में एश्ले गार्डनर को गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए देखा गया था। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था और टीम पहली बार एलिमिनेटर तक पहुंची थी। इस दौरान उनकी शानदार कप्तानी देखने को मिली थी, लेकिन टीम एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार गई थी। इससे पहले दोनों सीजन गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी।
एश्ले गार्डनर का क्रिकेट करियर
साल 2017 में एश्ले ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया था। अभी तक एश्ले ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 77 वनडे और 96 टी20 मैच खेल हैं। 7 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 557 रन और गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे में 1279 रन और 101 विकेट हासिल किए हैं। वहीं टी20 में बल्लेबाजी करते हुए 1411 रन और गेंदबाजी करते हुए 78 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें:- GT vs SRH: महज 1 रन ने छीन ली खुशी, 8 साल में पहली बार इस मुकाम पर पहुंचा था ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
42 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू, भुवनेश्वर कुमार के हाथों में नई गेंद
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines