England vs Australia, Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में खेला गया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में ही समाप्त हो गया. पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और टीम ने पहली पारी में 172, जबकि दूसरी पारी में 164 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की इस हार पर पूर्व दिग्गजों ने टीम की कड़ी आलोचना की है. दिग्गजों ने कहना है कि टीम की बैटिंग लगातार ढहती रही और उनकी लापरवाह रणनीति बुरी तरह उलटी पड़ गई.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर दिग्गजों ने साधा निशाना
पर्थ टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर उन्हें “पुराने खिलाड़ी” कहकर टाल दिया था. लेकिन मैच के बाद यह बयान उन्हीं पर भारी पड़ गया. दिग्गज बल्लेबाज ज्यॉफ्री बॉयकॉट ने कहा, “जब आप बार-बार वही बेवकूफी भरी गलतियां करके टेस्ट मैच हारते रहेंगे, तो आपको कोई कैसे गंभीरता से लेगा?
ये लोग कभी नहीं सीखते, क्योंकि ये अपनी ही दुनिया में जीते हैं और किसी की सुनते नहीं.” बॉयकॉट ने आगे कहा. “ब्रेनलेस बैटिंग और ब्रेनलेस बॉलिंग की वजह से ही इंग्लैंड मैच हारा. अगर अब भी नहीं सुधरे तो इस हार को बहुत समय तक याद रखना पड़ेगा.”
माइकल वॉन और नासिर हुसैन ने भी कसा तंज
पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि इस हार से इंग्लैंड की टीम को मानसिक चोट लग सकती है. उनके मुताबिक, “इंग्लैंड के पास अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है, लेकिन दिमाग के बिना आप कंपिटिटिव नहीं हो सकते.” वहीं, नासिर हुसैन ने भी टीम को चेतावनी देते हुए कहा, “आपने इस मैच में अच्छे पल भी दिखाए, लेकिन जब बढ़त मिलती है तो आपको बेरहमी और समझदारी दोनों दिखानी होती है.”
ये भी पढ़ें- PAK vs ZIM: विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बाबर आजम ने की बराबरी, जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई फॉर्म में वापसी
15 साल से ऑस्ट्रेलिया में एशेज नहीं जीती इंग्लैंड
पर्थ में मिली हार के साथ इंग्लैंड का खराब रिकॉर्ड और लंबा हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पिछली 15 साल से इंग्लैंड कोई एशेज सीरीज़ नहीं जीत पाई है. इस दौरान टीम 14 टेस्ट हारी है, 2 ड्रॉ खेले हैं और एक भी नहीं जीती. पहले टेस्ट में जीत इंग्लैंड को बड़ा मनोवैज्ञानिक फायदा दे सकती थी, लेकिन मौका हाथ से निकल गया. बता दें कि, अगला टेस्ट ब्रिस्बेन में है, जहां इंग्लैंड द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सिर्फ दो बार ही जीता है. ऐसे में इंग्लैंड की टीम को वापसी के लिए चमत्कार जैसा प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद बिगड़ी होने वाले पति पलाश मुच्छल की तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
21 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines