Team India: बतौर हेड कोच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद गौतम गंभीर का भविष्य सवालों के घेरे में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की शर्मनाक हार के बाद भारत ने 12 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई। यह पहली बार था जब किसी टीम ने भारत का तीन या उससे ज्यादा मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश किया। बाद में भारत ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी गंवा दी, जिससे हाहाकार मच गया। गंभीर की तरह ही यही हाल रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी है, जिनकी लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से काफी आलोचना हो रही है। लेकिन अब इन तीनों को ही गुड न्यूज मिल गई है।
‘टाइम्स नाऊ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही एक समीक्षा बैठक करेगा, लेकिन तीनों में से किसी को भी नहीं निकालेगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हां, समीक्षा बैठक होगी, लेकिन किसी की बर्खास्तगी नहीं होगी। एक सीरीज में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए आप कोच को नहीं हटा सकते। गौतम गंभीर कोच बने रहेंगे और विराट-रोहित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। हमारा पूरा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: लीग की वो 4 टीमें, जिन्हें इस सीजन मिलने वाला है नया कप्तान
विराट-रोहित का बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुरा हाल
भारतीय कप्तान रोहित कंगारू टीम के खिलाफ पूरी सीरीज में संघर्ष करते दिखे, जहां उन्होंने पांच पारियों में 6.1 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए। विराट ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में शतक के साथ दौरे की शुरुआत की, लेकिन इसके बाद उनका हाल बेहाल रहा, जहां वो एक भी फिफ्टी नहीं जड़ सके। उन्होंने पूरी सीरीज में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए। इस दौरान विराट एक भी फिफ्टी नहीं जड़ सके। जहां तक गंभीर का सवाल है तो उनके कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत बुरे सपने की तरह हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन से पहले भारत ने 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ बाइलेटरल वनडे सीरीज गंवाई।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हार्दिक पांड्या को लगा बड़ा झटका, BCCI ले सकती है ये बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
18 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
19 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines