Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ कर रही है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया है। मोहम्मद शमी के साथ हर्षित राणा इस मैच में तेज गेंदबाज के तौर पर उतर रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले हर किसी को उम्मीद थी कि अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए बीते साल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वो शानदार रहा है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर फैंस मैनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं।
अर्शदीप सिंह का भारत के लिए प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने हैं। वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों की 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 5.17 का रहा है।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
ये भी पढ़िए- विरोधी को डराने के लिए काफी हैं विराट-रोहित के आंकड़े, ICC टूर्नामेंट का रिकॉर्ड देता है गवाही
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
22 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines