Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे, अब चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को कहीं न कहीं बुमराह की कमी खल सकती है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्काड में तीन गेंदबाज मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की जगह बेहतर विकल्प कौन सा खिलाड़ी होता है?
ये गेंदबाज होगा बुमराह की जगह बेहतर विकल्प
जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल किया गया। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने बताया है कि टीम इंडिया के लिए बुमराह का बेहतर विकल्प कौन सा खिलाड़ी हो सकता है। पोंटिंग ने आईसीसी कहा कि “मैं बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप को बुमराह की जगह चुनूंगा। हम जानते हैं कि वह टी20 क्रिकेट में कितना अच्छा रहा है और अगर आप कौशल सेट के बारे में सोचते हैं, तो वह शायद बुमराह के समान कौशल सेट प्रदान करता है जो नई गेंद और डेथ ओवरों में करता है और यही वह चीज है जिसकी भारत को कमी खलेगी। इससे हर्षित राणा से कोई कमी नहीं रह जाती क्योंकि मुझे लगता है कि उसके पास बहुत प्रतिभा है और हम जानते हैं कि वह नई गेंद से क्या कर सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसके डेथ स्किल्स अर्शदीप सिंह जितने अच्छे हैं। ”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन, इस तेज गेंदबाज का खेलना तय नहीं
हर्षित पर भारी अर्शदीप सिंह
हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। जबकि अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए 2 टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं और उनके पास काफी अनुभव भी है। अर्शदीप सिंह नई गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं और डेथ ओवरों में विकेट निकालने के लिए भी जाने जाते हैं। अर्शदीप ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 9 वनडे और 63 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में अर्शदीप के नाम 14 और टी20 में 99 विकेट दर्ज हैं।
टीम इंडिया का पहला मैच कल
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के साथ कल यानी 20 फरवरी को खेलने वाली है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में मौका मिलने के चांस ज्यादा है। बता दें, टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? ऐसा रहेगा आज कराची का मौसम
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
49 mins agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
2 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
2 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
2 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
2 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines