Rishabh Pant: टीम इंडिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता है। टैलेंटेड होने के बाद भी कुछ खिलाड़ियों को कई सालों तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलता है। अंडर 19 विश्व कप 2015-16 में ऋषभ पंत के अलावा सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से खेलने का मौका मिल ही गया। लेकिन एक खिलाड़ी जो साल 2015-16 में अंडर 19 विश्व कप में इसी भारतीय टीम का हिस्सा था, वो आज गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। इस खिलाड़ी ने 13 साल की उम्र में 498 रनों की यादगार पारी भी खेली थी।
ऋषभ पंत के साथ खेला क्रिकेट नहीं मिला मौका!
25 साल के अरमान जाफर ने ऋषभ पंत और सरफराज खान के साथ भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अरमान पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर के भतीजे हैं। अरमान क्रिकेट के गलियारों में उस समय चर्चा में आए, जब उन्होंने अंडर 14 जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट में शिवाजी स्कूल के खिलाफ रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल की ओर से 498 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद लगातार रनों का अंबार लगाने वाले अरमान को साल 2015 में आयोजित हुई अंडर 19 विश्व कप 2015 के लिए चुना गया। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अंडर 19 विश्व कप 2015-16 में जगह दी गई। टूर्नामेंट की 6 पारियों में उन्होंने 160 रन बनाए थे। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 10 लाख खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
घरेलू टूर्नामेंट में ऐसा रहा प्रदर्शन
जूनियर लेवल पर अरमान ने खूब रन बनाए। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए 15 प्रथम श्रेणी मैच में 29.57 की औसत के साथ 769 रनों को अपने नाम किया। वहीं लिस्ट A के 15 मैच में इस खिलाड़ी ने 42 की औसत के साथ 546 रन बनाए। टी-20 के एक मैच खेलते हुए उन्होंने 27 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद जाफर को मुंबई टीम से भी बाहर कर दिया गया। कभी जूनियर क्रिकेट में धमाल मचाने वाला 25 वर्षीय ये सितारा आज गुमनाम हो चुका है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टीम इंडिया के निशाने पर 92 साल पुराना रिकॉर्ड, तोड़ने उतरेगी रोहित की सेना
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
58 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines