हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अर्जुन तेंदुलकर रचाने वाले हैं शादी, जल्द ही ससुर बनेंगे सचिन!

Arjun Tendulkar is going to marry: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बिखेरते हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. अर्जुन अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वह साल 2026 में ही शादी रचाएंगे. ऐसे में सचिन तेंदुलकर के घर अब बहू आने वाली है.

विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar Marriage: सचिन तेंदुलकर अब ससुर बनने वाले हैं, क्योंकि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. खबरों की मानें तो दोनों की शादी तय हो चुकी है. अर्जुन मार्च 2026 में मंगेतर सानिया चंडोक से शादी करने जा रहे हैं. सानिया एक बिजनेसवुमन हैं और उनका परिवार भी बड़ी पहचान रखता है. सानिया मुंबई के जाने माने उधोगपति रवि घई की पोती हैं.

अगस्त में हुई थी सगाई

अर्जुन और सानिया ने गुप्त तरीके से सगाई रचाई थी. ये सगाई गुप्त तरीके से हुई थी, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने वाली हैं, और मुख्य समारोह 5 मार्च 2026 को होने की उम्मीद है.

सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की सगाई को लेकर खुद जानकारी दी. रेडिट एएमए (आस्क मी एनीथिंग) में जब एक फैन ने पूछा कि क्या अर्जुन की सचमुच सगाई हो गई है, तो ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने जवाब देते हुए कहा “हां, हो गई है, और हम सभी उनके जीवन के इस नए चरण के लिए बहुत उत्साहित हैं” टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी समारोह मुंबई में होगा और एक निजी कार्यक्रम रहेगा, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के चुनिंदा सदस्य ही शामिल होंगे.

विज्ञापन

अर्जुन का हालिया प्रदर्शन

अर्जुन गोवा की ओर से घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेते हैं. उन्होंने अब तक 22 प्रथम श्रेणी मैच में 48 विकेट और 620 रन बनाए हैं. इसके अलावा 23 लिस्ट A मैच में उन्होंने 25 विकेट और 155 रन बनाए हैं. वहीं, 29 टी-20 मैच में चंडोक ने 35 विकेट और 189 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: जैकब बेथेल के शतक के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का हाल?

विज्ञापन

हालिया प्रदर्शन अर्जुन का अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने अपने आखिरी 5 मैच में एक भी विकेट नहीं लिया है, जबकि बल्ले से भी उन्होंने कमाल नहीं दिखाया है. उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के सबसे बड़े ‘फिक्सिंग’ स्कैंडल की अनकही कहानी, आकाश चोपड़ा का वीडियो वायरल!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola