हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 35 गेंदों में बनाया शतक, तोड़ा युसुफ पठान का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Anmolpreet Singh: पंजाब के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने तीसरा सबसे तेज लिस्ट ए शतक बना दिया है।

विज्ञापन

Anmolpreet Singh: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में पंजाब के बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। इसी के साथ वो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। यूसुफ पठान ने 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ बड़ौदा के लिए 40 गेंदों में शतक बनाया था।

खेली 115 रन की विस्फोटक पारी

अनमोलप्रीत ने 45 गेंदों पर 115 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौकों और 9 छक्के लगाए। अनमोलप्रीत का ये शतक लिस्ट-ए इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। वो केवल ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क और साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स से पीछे हैं।

 

लिस्ट ए क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज शतक

विज्ञापन
29 जेक फ्रेजर-मैकगर्क (125) 2023
31 एबी डिविलियर्स (149) 2015
35 अनमोलप्रीत सिंह (115*) 2024
36 कोरी एंडरसन (131*) 2014
36 ग्राहम रोज (110) 1990

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चुके अनमोलप्रीत

अनमोलप्रीत सिंह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 6 गेंदों से चूक गए। ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2023 में मार्श कप टूर्नामेंट में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए केवल 29 गेंदों में ही शतक बना दिया था। बता दें कि अनमोलप्रीत IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।

विज्ञापन

पंजाब ने हासिल की जीत

इस टूनामेंट के पहले मैच में पंजाब को जीतने के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे पंजाब ने केवल 12. 5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब ने अरुणाचल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola