Angkrish Raghuvanshi KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स के मैदान पर 20 साल का युवा बैटर केकेआर की लाज बचा गया। 16 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही कोलकाता की पारी को इस बल्लेबाज ने ना सिर्फ संभाला, बल्कि कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। नाम है अंगकृष रघुवंशी। रघुवंशी ने आईपीएल में वो कारनामा करके दिखाया, जो उन्होंने पिछले साल ठीक 3 अप्रैल की तारीख को किया था। रघुवंशी ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अंगकृष ने 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए।
365 दिन बाद रघुवंशी ने दोहराया कारनामा
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्विंटन डिकॉक को महज एक रन के स्कोर पर पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, सुनील नरेन को मोहम्मद शमी ने 7 रन के स्कोर पर चलता किया। 16 रन पर दो विकेट गंवा चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी को कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने बखूबी अंदाज में संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए मिलकर 81 रन जोड़े। रहाणे ने 27 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 38 रन ठोके।
हालांकि, असली महफिल 20 साल के बैटर रघुवंशी ने लूटी। अंगकृष ने 32 गेंदों में 50 रन की धांसू पारी खेली। आईपीएल में केकेआर के यंग बैटर के बल्ले से निकला यह दूसरा अर्धशतक है। गौर करने वाली बात यह है कि रघुवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला अर्धशतक भी 3 अप्रैल को ही बनाया था। यानी ठीक 365 दिन बाद अंगकृष के बल्ले से दूसरी फिफ्टी निकली।
केकेआर ने किया था रिटेन
अंगकृष रघुवंशी को आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने रिटेन किया था। रघुवंशी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बनाए रखा था। युवा बल्लेबाज के लिए पिछला सीजन कमाल का गुजरा था। 10 मैचों में रघुवंशी ने 155 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 163 रन ठोके थे। अहम बात यह थी कि हर मुश्किल के वक्त में अंगकृष का बल्ला पिछले सीजन भी जमकर चला था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines