Captain Dhoni Ambati Rayudu: आईपीएल 2025 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रुतुराज की कोहनी में फ्रैक्चर होने की वजह से वह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। रुतुराज की गैरमौजूदगी में अब बचे हुए मैचों में एमएस धोनी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी के फिर से कप्तान बनते ही सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच, माही के फिर से टीम की कमान संभालने की खबर पर अंबाती रायडू का पहला रिएक्शन सामने आया है।
धोनी के कप्तान बनने पर क्या बोले रायडू?
रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। धोनी के फिर से कप्तान बनने पर अंबाती रायडू ने कहा, “पहले तो यह बहुत दुख की बात है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, फैन्स धोनी की बतौर कप्तान वापसी से काफी उत्साहित होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि धोनी एक बार फिर से अपना जादू बिखेरेंगे और चेन्नई को यहां से क्वालिफाई कराएंगे। यह एक कमाल की स्टोरी होगी। मैं खुद भी माही के मैजिक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।”
चेन्नई की हालत खस्ता
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता है। टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। हालांकि, इसके बाद अगले चार मैचों में टीम को लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है। बल्लेबाजी में रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बतौर फिनिशर एमएस धोनी का जादू भी अब तक नहीं चला है। गेंदबाजी में मथीशा पथिराना लय से भटके हुए नजर आए हैं। वहीं, खलील अहमद, मुकेश चौधरी ने भी दिल खोलकर रन लुटाए हैं। स्पिन विभाग में आर अश्विन की घूमती गेंदों का जादू नहीं चल सका है। जडेजा किफायती तो रहे हैं, लेकिन वह विकेट निकालने में नाकाम रहे हैं।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
45 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines