Alyssa Healy On Cheteshwar Pujara: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने ऐलान कर दिया था। ये वहीं चेतेश्वर पुजारा है जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण के पसीने छुड़ाए थे। वहीं अब पुजारा के संन्यास पर मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की नाक में दम किया था?
एलिसा हीली का बड़ा बयान
एलिसा हीली ने विलो टॉक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि “चेतेश्वर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 सीरीज जीत में अहम हिस्सा थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को थकाया और बाहर रखा था, उन्होंने गेंदबाजों को काफी मेहनत करने पर मजबूर कर दिया था। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में ये बातचीत बदल गई है। पहले शायद ऐसा होता था कि हम उसे कैसे बाहर रखें? मैं लंबे समय तक कैसे बल्लेबाजी करूं? मुझे नहीं लगता कि अब हम फिर से ऐसे खिलाड़ी को देखेंगे।”
आगे उन्होंने कहा कि आप इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में उन खिलाड़ियों के बारे में सोचिए जो इस तरह की भूमिका निभा रहे हैं। जो रूट और स्टीव स्मिथ ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस भूमिका को निभा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का प्रदर्शन
चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट मैच खेले थे, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए पुजारा ने 993 रन बनाए थे। जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे और उनका औसत 47.28 का रहा था।
साल 2018-19 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी उनके लिए काफी यादगार रही, तब टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया था। इस सीरीज में पुजारा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 521 रन बनाए थे। जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था।
ये भी पढ़ें:-चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद कौन लेगा नंबर 3 पर जगह? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
6 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
33 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines