Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ हो गया था। भारत को 13 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। शर्मनाक अंदाज में सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट निशाने पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के एक फैसले से नाखुश हैं। उन्होंने बीसीसीआई से इसकी शिकायत भी की है।
बीसीसीआई अधिकारी भी नाराज
92 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया को पहली बार 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ही माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई के बीच लंबी चर्चा होगी और साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 7 नवंबर को बीसीसीआई के बोर्ड दफ्तर में एक बैठक हुई।
इस बैठक में अजीत अगरकर की भी शिकायत पर बात हुई। अगरकर ने ये शिकायत जसप्रीत बुमराह के रेस्ट पर की थी। वह कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले से नाखुश थे। अगरकर ने बताया कि बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच में बाहर करने से पहले रोहित और गौती ने सेलेक्शन कमेटी को नहीं बताया और उन्हें आराम दे दिया।
जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन रहा खराब
जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस सीरीज नें निराशाजनक रहा था। उन्होंने खेले गए 2 मैच में केवल 3 ही विकेट अपने नाम किए थे। मुंबई टेस्ट शुरू होने के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर बताया था कि बुमराह इन्फेक्शन से अच्छी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसलिए उन्हें आराम दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: मार्को जेनसन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, जमकर हुई बहस का VIDEO वायरल
क्या तीसरे मैच में बुमराह कर सकते थे कमाल?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में बुमराह की जगह आकाशदीप को मौका दिया गया था। हालांकि बुमराह इस मैच में कमाल कर सकते थे, क्योंकि बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उन्हें इस मैदान पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। साथ ही वह पिच के मिजाज को भी बाखूबी जानते हैं। इस लिहाज से जस्सी तीसरे मैच में टीम इंडिया के लिए अहम रोल अदा कर सकते थे।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
29 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
46 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines