IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 सीजन-18 का शानदार आगाज हो चुका है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। पहले मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी को शानदार जीत हासिल हुई। आरसीबी की तरफ से मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं पहले मैच मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर कहां टीम से चूक हो गई।
हार के बाद क्या बोले रहाणे?
आरसीबी से मिली हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया “मुझे लगा कि हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेट गिरने से हमारी लय बदल गई। उसके बाद बल्लेबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। जब मैं और वेंकी बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम चर्चा कर रहे थे कि 200-210 का स्कोर हासिल किया जा सकता है, लेकिन उन विकेटों ने हमारी लय बदल दी।”
RCB ने पावरप्ले में अच्छा खेल दिखाया
आगे रहाणे ने बताया “थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने बल्ले से बहुत अच्छा पावरप्ले खेला। यह औसत से कम था। हम 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे। हम इस खेल के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते, लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।”
7 विकेट से मिली हार
इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद आरसीबी ने इस लक्ष्य को 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 59 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines