KKR vs CSK: 7 मई को सीएसके बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने केकेआर को 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद केकेआर का सफर लगभग प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है। सीएसके ने इस मैच में शानादार प्रदर्शन किया। हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हार की असली वजह बताई है।
रहाणे ने बताई हार की वजह
सीएसके से मिली 2 विकेट से हार के बाद रहाणे ने कहा कि यह हार हमारे लिए बहुत मुश्किल था। हमें लग रहा था कि हम 10-15 रन कम बना पाए। इस पिच पर 185-195 रन का स्कोर बेहतर होता। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हार झेलना फिर भी कठिन है।
डेवाल्ड ब्रेविस ने एक ओवर में 30 रन बनाए थे। इस विषय पर रहाणे ने आगे कहा कि इस फॉर्मेट में ऐसा हो ही जाता है। एक ओवर ही मैच का रुख बदल सकता है। ब्रेविस और दुबे ने मौके का फायदा उठाया और उनकी हिम्मत काम आई। उन्होंने बहुत बहादुरी से खेला, और हमें कोई शिकायत नहीं है। हमारे गेंदबाजों ने अपनी पूरी कोशिश की। अगला दोनों मैच जीतने की कोशिश करेंगे, फिर देखेंगे आगे क्या होता है।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर के बाद 179/6 रन बनाए थे। केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए थे। उन्होंने 33 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 48 रन बनाए थे। इसके अलावा मनीष पांडे ने भी 28 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा आंद्रे रसल ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए थे। केकेआर की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को खराब शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि डेवॉन कॉन्वे ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए। हालांकि तीसरे नंबर पर उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में 33 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 40 गेंदों में 45 रन बनाए और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। अंत में सीएसके ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
14 mins agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
41 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
1 hr agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
2 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
10 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
11 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
11 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
12 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines