WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था, इस शतक के साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं मार्करम के शतक के बाद साउथ अफ्रीका की टीम मैच को जीतकर पहली बार चैंपियन बनने के बेहद करीब पहुंच गई है। दूसरी तरफ एडेन मार्करम के शतक के बाद टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का 7 साल पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मार्करम के लिए खास बात की थी।
विराट कोहली का पुराना पोस्ट वायरल
मैच के तीसरे दिन मार्करम ने शानदार शतक लगाया। पहली पारी में वे बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में मार्करम अलग ही लय में दिखाई दिए। मार्करम का ये टेस्ट क्रिकेट का आठवां शतक भी था। वहीं मार्करम के शतक के बाद विराट कोहली का 7 साल पुराना ट्वीट वायरल होने लगा। विराट के इस ट्वीट को पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस ट्वीट में विराट ने लिखा था ‘एडेन मार्करम को देखना एक आनंददायी अनुभव है।’ इस ट्वीट से कोहली का इशारा मार्करम की क्लास बल्लेबाजी की तरफ था।
दरअसल साल 2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केप टाउन में एक टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन की पारी खेली थी, जिसके दम पर साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतने में कामयाब रही थी। इस मैच के बाद ही विराट कोहली का मार्करम के लिए ये ट्वीट सामने आया था।
102 रन बनाकर नाबाद मार्करम
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 213 रन बना लिए थे। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए महज 69 रन की दरकरार है। फिलहाल एडेन मार्करम 102 और टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद है। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 8 विकेट चटकाने होंगे, जो आसान नहीं होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs SA: शतकवीर एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले अफ्रीकी बल्लेबाज
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
53 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines