Virat Kohli Retirement: विराट कोहली हर किसी का दिल तोड़ गए। बीसीसीआई के लाख मनाने के बावजूद किंग कोहली नहीं माने। विराट ने अपने ही पसंदीदा फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 14 साल लंबे टेस्ट करियर पर कोहली इस तरह से ब्रेक लगाएंगे यह शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अभी तो फैन्स कोहली से इंग्लैंड की धरती पर एक और धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीदें लगाए बैठे थे।
रोहित के रिटायरमेंट के बाद हर कोई कोहली से टीम इंडिया को संभालने की आस कर रहा था। हालांकि, विराट शायद मन बना चुके थे और उन्होंने भावुक पोस्ट लिखते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। कोहली के रिटायरमेंट के साथ ही ‘क्रिकेट के भगवान’ यानी सचिन तेंदुलकर का वो रिकॉर्ड भी अमर हो गया, जिसके आसपास सिर्फ टीम इंडिया का किंग नजर आ रहा था।
अमर हो गया सचिन का रिकॉर्ड!
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदलुकर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम शतकों की सेंचुरी दर्ज है। सचिन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 100 शतक जमाए। वनडे क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर ने 49 सेंचुरी लगाई। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के बल्ले से 51 शतक निकले। माना जा रहा था कि क्रिकेट के भगवान के इस रिकॉर्ड को शायद सिर्फ किंग कोहली ही तोड़ पाएं। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 सेंचुरी लगा चुके थे। कोहली के हर शतक के साथ फैन्स और वर्ल्ड क्रिकेट में यह उम्मीद जग रही थी कि कोहली इस महारिकॉर्ड को एक दिन जरूर ध्वस्त कर देंगे।
हालांकि, विराट ने जैसे ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया वैसे ही मानो सचिन का यह रिकॉर्ड हमेशा के लिए अमर हो गया। यूं तो कोहली अभी वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे, लेकिन एक ही फॉर्मेट को खेलते हुए 18 शतक लगाना बेहद मुश्किल नजर आता है। भारतीय टीम वैसे भी एक साल में काफी कम वनडे मैच खेलती है ऐसे में कोहली के लिए अब इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना संभव दिखाई नहीं देता है।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
1 min agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
1 hr ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
2 hrs agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
3 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines