हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DC vs RR मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, दिल्ली ने गाड़ा झंडा, देखें ताजा अपडेट्स

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है।

विज्ञापन

IPL 2025: 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला और दिल्ली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल में दिल्ली को 2 अंक मिले और टीम नंबर 1 पर पहुंच गई। वहीं राजस्थान हार के बाद अपने स्थान पर बरकरार है।

दिल्ली पहुंची नंबर 1 पर

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 188 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान ने भी 20 ओवर में 188 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें राजस्थान ने 11 रन बनाए और दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के बाद दिल्ली अंक तालिका में नंबर 2 से नंबर 1 पर पहुंच गई। दिल्ली फिलहाल 6 मैच में 10 अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि राजस्थान 7 मैच में 2 जीत और 5 हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच के बाद दिल्ली को तगड़ा फायदा हुआ।

ऐसा है टॉप 5 का हाल

अंक तालिका में दिल्ली 10 अंक के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस है। टाइटंस 6 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं तीसरे नंबर पर आरसीबी भी 8 अंक के साथ बनी हुई है। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स 8 अंक के साथ विराजमान है। पांचवें स्थान पर एलएसजी भी 8 अंक के साथ बनी हुई है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 का ताजा पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीते हारे टाई एनआर अंक नेट रन रेट (NRR)
दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 0 0 10 +0.744
गुजरात टाइटन्स 6 4 2 0 0 8 +1.081
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 4 2 0 0 8 +0.672
पंजाब किंग्स 6 4 2 0 0 8 +0.172
लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 +0.086
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 0 0 6 +0.547
मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 +0.104
राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 0 0 4 -0.714
सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 0 0 4 -1.245
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola