Cheteshwar Pujara: 24 अगस्त को चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। वह टीम इंडिया से लगातार दूर चल रहे थे। उनकी वापसी दिन प्रतिदिन मुश्किल होती जा रही थी। ऐसे में उन्होंने रिटायरमेंट का ही फैसला कर लिया। पुजारा ने टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने 103 टेस्ट मैच में 7195 रन बनाए हैं। हालांकि अब पुजारा के बाद 3 भारतीय टेस्ट खिलाड़ी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास
पुजारा के बाद अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी और ईशांत शर्मा भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। ये खिलाड़ी लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं। फिलहाल बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को मौका नहीं दे रही है, क्योंकि इन खिलाड़ियों की उम्र हो गई है और बोर्ड युवा खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है। ऐसे में बोर्ड के प्लान में ये 3 खिलाड़ी नहीं हैं। अब माना जा रहा है कि पुजारा के बाद ये 3 खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में ही खेला था। इसके बाद उन्हें नहीं चुना गया। वहीं हनुमा ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ साल 2022 में खेला था। इसके अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में कानपुर की सरजमीं पर खेला था।
ऐसा रहा है करियर
रहाणे ने भारत के लिए अब तक 85 टेस्ट मैच में 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं। इसके अलावा 31 साल के हनुमा ने 16 टेस्ट मैच में भारत के लिए 839 रन बनाए हैं। वहीं ईशांत शर्मा ने लंबे समय तक भारत का टेस्ट में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 105 टेस्ट मैच में 311 विकेट झटके हैं।
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
22 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines