Gerald Coetzee Injury: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले साउथ अफ्रीका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एनरिक नॉर्टजे के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब गेराल्ड कोएत्जे भी चोटिल हो गए हैं। कोएत्जे हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। माना जा रहा था कि नॉर्टजे की जगह पर कोएत्जे को प्रोटियाज टीम के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा। हालांकि, युवा फास्ट बॉलर की चोट ने अब टीम की टेंशन को और बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि नॉर्टजे बैक इंजरी की वजह से अगले महीने वाले मेगा इवेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं।
कोएत्जे की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन
एनरिक नॉर्टजे के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के झटके से अभी साउथ अफ्रीका की टीम उबर भी नहीं सकी थी कि कोएत्जे की इंजरी ने टेंशन को दोगुना कर दिया है। कोएत्जे हेमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं यह कहना बड़ा मुश्किल है। माना जा रहा था कि नॉर्टजे की रिप्लेसमेंट के तौर पर कोएत्जे को टीम में शामिल करने की तैयारी थी। साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज का प्रदर्शन भारत की धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप में कमाल का रहा था। रफ्तार के साथ-साथ अपनी अच्छी लाइन एंड लेंथ के बूते कोएत्जे ने खूब वाहवाही बटोरी थी।
ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका को ग्रुप-बी में रखा गया है। टीम अपने अभियान का आगाज 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद प्रोटियाज टीम 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती हुई नजर आएगी। वहीं, ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम का आमना-सामना इंग्लैंड के साथ 1 मार्च को होगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने फाइनल तक का सफर तय किया था। खिताबी मुकाबले में प्रोटियाज टीम काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अंत में लगातार गुच्छों में विकेट गंवाने के चलते टीम के हाथ से विश्व कप की ट्रॉफी फिसल गई थी।
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
3 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
5 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
6 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
7 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
7 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
9 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines