Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने वाला है। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा। जिसको लेकर लगभग सभी टीमों का स्क्वॉड सामने आ चुका है लेकिन अभी तक इस टूर्मामेंट को लेकर केवल एक ही टीम ने अपनी जर्सी लॉन्च की है। जिसका वीडियो सामने आ चुका है।
अफगानिस्तान ने लॉन्च की जर्सी
अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार है। इस टीम ने ही सबसे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी जर्सी लॉन्च की है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वीडियो जारी करके टीम की जर्सी को लॉन्च किया है। यह जर्सी इसलिए खास है क्योंकि यह अफगानिस्तान के एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतीक ऐतिहासिक जाम मीनार से प्रेरित है। अफगानिस्तान ने साल 2023 वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके और शीर्ष आठ में रहकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें:- SL vs AUS: 38 साल की उम्र में उस्मान ख्वाजा ने जड़ा दोहरा शतक, बने इस खास इस लिस्ट का हिस्सा
क्या है जर्सी की खासियत?
जर्सी का डिजाइन जाम मीनार से प्रेरित है, जो लगभग 800 वर्षों से फिरुजकुह में खड़ी है। हरिरोड नदी के किनारे स्थित, मीनार 65 मीटर ऊँची है, जो अफगानिस्तान की समृद्ध विरासत को दर्शाती है। जर्सी के डिजाइन में जाम मीनार के पैटर्न के साथ नस्ख सुलेख को जोड़ा गया है, जो एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अली खिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीद अहमद, एएम गजनफर, नवीद जादरान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025 से पहले बढ़ीं भारत की मुश्किलें, अब क्या करेंगे रोहित शर्मा और गंभीर?
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
21 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
42 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines