AFG vs NZ Test Cricket Match: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार टेस्ट मैच 9-13 सितंबर के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारत के ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस टीम में स्टार खिलाड़ी राशिद खान को जगह नहीं मिली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वो इस मैच के लिए बहुत उत्साहित है।
कल भारत पहुंच जाएंगे खिलाड़ी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 20 सदस्यीय टीम के नाम की घोषणा की है। बोर्ड का कहना है कि पहले मैच में इन्हीं खिलाड़ियों को उनकी फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिलेगी। बोर्ड की ओर से घोषित 20 सदस्यीय टीम कल यानी कि 28 अगस्त को ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएगी। जहां मैच से पहले सभी खिलाड़ी एक सप्ताह का कैंप करेंगे। इसी कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस और उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: WWE के दिग्गज खिलाड़ी का कैंसर से हुआ निधन, सदमे में डूबे फैंस
क्या बोले चीफ सेलेक्टर
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखेल ने बताया कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों की कड़ी निगरानी की जाएगी और जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें अंतिम टीम में जगह मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्हें इस टेस्ट मैच के लिए मौका मिलना गर्व की बात है।
राशिद खान हुए टीम से बाहर
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान हाल ही में चोटिल हो गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 3-4 हफ्ते का आराम दिया था। हालांकि उन्होंने टी20 लीग में मैच खेले थे। बोर्ड की ओर से कहा गया कि वो लंबे फॉर्मेट में खेलने के लिए अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। इस वजह से उनके फुल फिटनेस का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में बहुत मजबूत है और अफगानिस्तान की टीम इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
शिविर के लिए घोषित 20 सदस्यीय टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल व अफसर जजई (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद , जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद और यामा अरब
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी, जानें भारत-पाकिस्तान में कब होगी टक्कर?
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
27 mins agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
7 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
9 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
10 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
11 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
11 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
12 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
13 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines