Naveen Ul Haq Gulbadin Naib: अफगानिस्तान ने टी-20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान ने मंगलवार को सुपर-8 के मुकाबले में बांग्लादेश को शिकस्त दी। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में गजब का ड्रामा भी देखने को मिला। जब अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नायब कोच से इशारा मिलने के बाद चोट लगने की बात कहने लगे। इसके बाद उन्हें साथी खिलाड़ियों की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। इससे मैच में देरी हुई, जिसका फायदा अफगानिस्तान को मिल सकता था क्योंकि वह डीएलएस स्कोर से आगे थी। गुलबदीन के जाने के बाद बारिश हुई। अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द होता तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना सकती थी। हालांकि बाद में उसने बांग्लादेश को हरा दिया।
नवीन उल हक ने खोली पोल
गुलबदीन नायब को अपनी इस एक्टिंग के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बाद वह गेंदबाजी करते और जीत के बाद दौड़ लगाते नजर आए। कहा जा रहा है कि उन्होंने जानबूझकर चोट लगने का बहाना बनाया, ताकि अफगानिस्तान किसी भी तरह सेमीफाइनल में जगह बना ले। हालांकि अब तक साफ तौर पर किसी भी खिलाड़ी ने नहीं कहा है कि गुलबदीन ने चोट लगने की एक्टिंग की थी, लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कहा जा रहा है। अब अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक ने गुलबदीन नायब की पोल खोल दी है।
नवीन उल हक ने गुलबदीन नायब की एक्टिंग को किया साफ
दरअसल, नवीन उल हक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वैलकम फिल्म का सीन दिखाया गया है। नवीन ने इस वीडियो को एडिट कर गुलबदीन का चेहरा मुश्ताक खान के किरदार पर लगाया है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं- मेरी एक टांग नकली है। मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। फिर आईसीसी के प्रतीक के रूप में अक्षय कुमार को गुलबदीन नायब के साथ भागते हुए दिखाया गया है। जिसमें आईसीसी की ओर से गुलबदीन से पूछा जाता है- क्या हुआ आप तो लंगड़े थे ना? इस पर गुलबदीन कहते हैं- अरे खराब ही कब था? भाई ने मुझे पूरी गैंग का विजिटिंग कार्ड बनाया हुआ है। जिसे डराना होता है मुझे आगे कर देते हैं। नवीन ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- गुलबदीन नायब मैच के दौरान और मैच के बाद…
सॉरी गुलबदीन नायब…
नवीन ने इस वीडियो के साथ गुलबदीन को टैग करते हुए लिखा- सॉरी गुलबदीन नायब, लेकिन मुझे ये पोस्ट करना पड़ा। नवीन के पोस्ट से साफ है कि गुलबदीन ने चोट लगने की एक्टिंग की थी और पूरी टीम को इसके बारे में पता था। आपको बता दें कि गुलबदीन को इस एक्टिंग की सजा भी मिल सकती है। आईसीसी उन्हें अनफेयर प्ले के तहत बैन कर सकती है।
ये भी पढ़ें: AFG vs BAN: ‘बहाने नहीं बना सकते…’, बांग्लादेश के कप्तान का हार के बाद बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: Video: गुलबदीन नायब ने ‘नौटंकी’ पर तोड़ी चुप्पी, अश्विन के पोस्ट का दिया जवाब
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines