Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के स्टार फिरकी गेंदबाज एडम जंपा को नई टीम का साथ मिला है। वह अब इंग्लैंड की धरती पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जंपा इंग्लैंड में आयोजित होने वाली वैटालिटी ब्लास्ट में नजर आने वाले हैं। जंपा ने आईपीएल 2025 में भी भाग लिया था। लेकिन वह टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। क्योंकि स्टार खिलाड़ी के कंधों में दर्द था।
इस टीम के साथ जुड़े जंपा
जंपा वैटालिटी ब्लास्ट में सरे की टीम से खेलने वाले हैं। उन्होंने इस टीम का साथ मिलते ही खुशी भी जताई। वह ब्रिस्टल में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ सरे के लिए खेलेंगे, फिर 11 जुलाई को घरेलू मैदान पर ग्लैमरगन के खिलाफ और दो दिन बाद समरसेट के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने सरे से जुड़ने के बाद कहा कि मैं सरे के लिए खेलने और किआ ओवल की भीड़ के सामने एक बार फिर खेलने के लिए बेताब हूं। यह दुनिया के सबसे बेहतरीन मैदानों में से एक है जहां खेल खेला जा सकता है और मैं जानता हूं कि सरे के लिए खेलना लड़कों के लिए कितना मायने रखता है, इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह सब क्या है।
जंपा का शानदार करियर
जंपा ने अब तक कई फ्रेंचाइजी लीग में अपना जलवा दिखाया है। वह आईपीएल के अलावा बिग बैश, इंटरनेशनल टी-20 लीग, मेजर लीग क्रिकेट और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भी नजर आ चुके हैं। जंपा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 95 टी-20 मैच में 117 विकेट हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
6 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
7 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
8 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
9 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
9 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
10 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
10 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
11 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines