T20 Emerging Asia Cup 2024 IND A vs UAE: एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में आज इंडिया ए अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है। पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए के हौसले बुलंद है। अब इंडिया ए का मुकाबला यूएई के साथ होने वाला है। यूएई ने भी अपना पहला मुकाबला जीता था। ऐसे में भारत इस मैच को कतई हल्के में नहीं लेना चाहेगा। इस मैच को जीतकर इंडिया ए सेमीफाइनल के ओर ज्यादा करीब पहुंचना चाहेगी।
यहां फ्री में देखें मैच
एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैलनों पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। जहां आप फ्री में मैच का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा
इंडिया ए आज का मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। अगर भारत इस मैच को हार जाता है तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है। जिसके बाद इंडिया ए को अपना तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। ऐसे में यूएई को हराकर टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी।
पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में दोनों टीमें
इंडिया ए और यूएई को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है। अभी तक दोनों टीम को हार नहीं मिली है। लेकिन आज एक टीम की जीत का सिलसिला खत्म होने वाला है। ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में जहां यूएई की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है तो वहीं इंडिया ए दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि दोनों टीमों के बराबर अंक हैं लेकिन यूएई का नेट रनरेट इंडिया ए से थोड़ा बेहतर है। अगर इंडिया ए आज का मैच जीत जाती है तो वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी।
ये भी पढ़ें:- महज 1 ओवर ने खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, 4 रन देकर झटके थे 6 विकेट
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
3 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
23 mins agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
2 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
3 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoभारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines