Abhishek Sharma: पंजाब के पुत्तर ने सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में बल्ले से गदर मचा दिया। अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को जिसने भी देखा वो इस युवा खिलाड़ी का मुरीद हो गया। अभिषेक आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 55 गेंदों में ऐसा तूफान आया कि पंजाब किंग्स का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। अभिषेक की बैटिंग को पहली बार मैदान पर देखने पहुंचे पिता के लिए यह मैच और इनिंग हमेशा के लिए यादगार बन गई। हालांकि, मैच के बीच में ऐसा पल भी आया, जब अभिषेक के पिता खुद को कोसने लग गए थे, लेकिन 24 साल के यंग बैटर ने पापा के सभी तरह के अंधविश्वास का अंत में दी एंड कर दिया।
अभिषेक ने किया अंधविश्वास का दी एंड
अभिषेक शर्मा ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा डाला। 55 गेंदों का सामना करते हुए अभिषेक ने 141 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने 14 चौके और 10 छक्के जमाए। आईपीएल के इतिहास में एक पारी में अभिषेक से ज्यादा सिक्स हैदराबाद की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। अभिषेक के पिता ने इससे पहले अपने बेटे को कभी भी स्टेडियम में लाइव खेलते हुए नहीं देखा था। वह पहली बार उन्हें ग्राउंड पर चीयर करने पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया, “मैं थोड़ा अंधविश्वासी हूं। मैं सोचता था कि अगर मैं मैदान पर रहूंगा तो अभिषेक अच्छा नहीं कर पाएगा। यहां तक कल रात जब अभिषेक नो-बॉल पर आउट हो गए थे, तो 30 सेकंड के लिए मैं खुद को इसके लिए जिम्मेदार मान रहा था। इसके बाद अभिषेक के बल्ले से छक्कों की बरसात होने लगी। मैं उनकी पूरी पारी के दौरान खड़ा रहा।”
अभिषेक ने माता-पिता को मनाया
दरअसल, इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। वह पांच मैचों में सिर्फ 51 रन ही ठोक सके थे। यही वजह थी कि उन्होंने अपने घर फोन करके अपने माता-पिता को मैच देखने आने के लिए कहा। अभिषेक के पिता ने बताया कि पहले वो नहीं जाना चाहते थे, लेकिन अपने बेटे के समझाने और बार-बार कहने के बाद उन्होंने हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ने का फैसला किया। अभिषेक आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
30 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
42 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
58 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines