हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LIVE मैच में आई अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच 'हाथापाई' की नौबत, जानें क्या है पूरा मामला?

Abhishek Sharma and Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन

Abhishek Sharma and Digvesh Rathi: 19 मई को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 205 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी एसआरएच की टीम को खराब शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि जब वह आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब उनकी बहस लखनऊ के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी से हो गई।

क्या है पूरा मामला?

एसआरएच की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई के एक ओवर में 4 छक्के भी जड़े। उन्होंने 20 गेंदों में 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली और आउट हो गए। 7.3 ओवर में दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा को शिकार बनाया। इसके बाद वह अपना नोटबुक सेलिब्रेशन कर रहे थे। इसी बीच अभिषेक और राठी की जोरदार बहस हो गई। शायद अभिषेक को राठी का इस अंदाज में सेलिब्रेशन करना पसंद नहीं आया।

ऐसे में जब अभिषेक पवेलियन लौट रहे थे, तब उनकी राठी से तीखी बहस हो गई। हालांकि इस दौरान लखनऊ के कुछ खिलाड़ियों ने दिग्वेश को शांत रहने के लिए कहा, जबकि अंपायरों ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन दोनों खिलाड़ी फिर भी शांत नहीं हुए। अंपायरों के मना करने के बाद भी दोनों बहस करते रहे। वहीं अभिषेक ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान समा बांध दिया। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए।

विज्ञापन

लखनऊ के लिए करो या मरो का मुकाबला

प्लेऑफ की रेस में बने के लिए लखनऊ को ये मैच जीतना जरूरी है। अगर लखनऊ ये मैच हार जाती है तो उसका सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो जाएगा। वह एलिमिनिटे होने वाली पांचवीं टीम बन जाएगी। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे।

लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 39 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 38 गेंदों में 61 रन बनाए थे। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola