Duldeep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। वहीं आज बीसीसीआई आज एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है। उससे पहले बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को चोट लग गई। जिसके चलते वे अब दलीप ट्रॉफी में कप्तानी भी नहीं कर पाएंगे। दरअसल ई-बाइक से गिरने के बाद ईशान के हाथ में चोट लग गई थी और कई टांके भी आए थे। फिलहाल ईशान किशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन में हैं।
इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
ईशान किशन के चोटिल होने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन को ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले ईश्वरन इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे, हालांकि उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था और इस खिलाड़ी ने बेंच पर बैठकर पूरा दौरा खत्म किया था।
पिछले 4 साल से अभिमन्यु ईश्वरन टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने के लिए तरस रहे हैं। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनको लगातार खेलते हुए देखा जाता है। अब अभिमन्यु ईश्वरन 28 अगस्त को नॉर्थ जोन के साथ होने वाले पहले क्वाटरफाइनल में कप्तानी करते हुए दिखने वाले हैं।
अभिमन्यु ईश्वरन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
अभिमन्यु ईश्वरन ने अभी तक 103 फर्स्ट क्लास, 89 लिस्ट ए और 34 टी20 मैच खेले हैं। 103 फर्स्ट क्लास मैचों में बल्लेबाजी करते हुए अभिमन्यु ईश्वरन ने 7841 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा 89 लिस्ट ए मैचों में ईश्वरन ने 3857 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 34 टी20 मैचों में उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 976 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 और World Cup 2025 के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, यहां देखें लाइव
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
24 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines