Ab Devilliers IPL 2025: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। रोमांचक मैचों की अगले दो महीने आदत डाल लीजिए। मोबाइल फोन पर क्रिकेट देखने के शौकीन हैं, तो जियोहॉटस्टार का रिचार्ज अगले दो महीने के लिए अभी से करवा लीजिए। यह सब करने के लिए हम क्यों कह रहे हैं यह आप खुद समझ गए होंगे। एकदम सही पकड़ा है आपने। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। जहां एक बार फिर 10 टीमें एक ट्रॉफी को पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ती हुई दिखाई देंगी। हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले ही एबी डिविलियर्स ने बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। एबी ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में कदम रख सकती हैं।
डिविलियर्स ने की भविष्यवाणी
आईपीएल में आरसीबी की ओर से बल्ले से जमकर धमाल मचा चुके एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन 4 टीमों के नाम बताए हैं, जो इस सीजन प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं। डिविलियर्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स वो 4 टीमें होंगी, जो इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के प्लेऑफ में भिड़ेंगी। डिविलियर्स ने कहा, “मेरे हिसाब से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचेगी। आरसीबी पक्का इस बार अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहेगी, क्योंकि इस बार टीम काफी बैलेंस दिख रही है। वहीं, गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है। मेरे हिसाब से डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर इस बार भी प्लेऑफ का टिकट कटाने में कामयाब रहेगी।”
चेन्नई सुपर किंग्स को किया बाहर
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रहेगी। उन्होंने कहा, “हां, मैंने सीएसके को नहीं रखा है। वह एक मजबूत टीम है। शायद चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स निराश भी होंगे, लेकिन मैं इन चार टीमों के साथ ही जाना चाहूंगा।” रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके कागज पर इस बार काफी संतुलित टीम नजर आ रही है। चेन्नई के खेमे में सैम करन और आर अश्विन की फिर वापसी हुई है। वहीं, नूर अहमद पर भी सीएसके ने बड़ा दांव खेला है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines