Bumrah Ab Devilliers: हेडिंग्ले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा। जस्सी ने पहली इनिंग में कहर बरपाते हुए 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने हार के बावजूद यह साफ कर दिया था कि बुमराह सिर्फ तीन ही टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह को एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से एबी डिविलियर्स कोई खासे खुश नहीं हैं। डिविलियर्स का कहना है कि बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा होना चाहिए।
‘बुमराह को खेलने चाहिए सभी मैच’
एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बुमराह को लेकर बातचीत करते हुए कहा, “बुमराह शायद सभी फॉर्मेट के इस समय सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। ऐसे में उनको आराम देने का फैसला करना काफी मुश्किल है। मेरे हिसाब से टेस्ट क्रिकेट सबसे बेस्ट फॉर्मेट है। इसके साथ ही यह टेस्ट सीरीज ऐसी है, जिसमें आप बुमराह को पांच मैच खिलाने के लिए तैयार कर सकते हैं। हम भी डेल स्टेन के साथ ऐसा ही किया करते थे। उन्हें कम महत्व वाली टी-20 और वनडे सीरीज में आराम देकर स्टेन को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत समेत विदेशी सीरीज के लिए तैयार करते थे।” हालांकि, डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें यह बात नहीं पता है कि किस वजह से बुमराह को टीम मैनेजमेंट सभी टेस्ट मैच खिलाने से बच रहा है। एबी ने कहा कि शायद यह फैसला बुमराह को हाल में हुई बैक इंजरी की वजह से भी हो सकता है।
बुमराह ने बरपाया था कहर
जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार रहा था। जस्सी ने अपनी गेंदबाजी में तीन कैच छूटने के बावजूद पांच विकेट चटकाए थे। बुमराह के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से पानी मांगते हुए नजर आए थे। घर से बाहर खेलते हुए बुमराह का रिकॉर्ड वैसे भी कमाल का रहा है। इंग्लैंड में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने इंग्लिश सरजमीं पर अब तक खेले 10 मैचों में कुल 42 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उनको बॉलिंग औसत 26.47 का रहा है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines