Nepal Cricket Team: 8 फरवरी को नेपाल ने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला. हालांकि नेपाल को इंग्लिश टीम के खिलाफ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन नेपाल क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और दिल जीता. दुनिया में अब हर जगह नेपाल की प्रशंसा हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने नेपाल क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए आईसीसी से बड़ी सिफारिश कर दी है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की सिफारिश

आकाश चोपड़ा का मानना है कि कम रैंक वाली टीमों को आईसीसी इवेंट के अलावा बाइलेटरल सीरीज खेलने का मौका दिया जाए. उन्होंने आईसीसी से सिफारिश करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि कम रैंक वाली टीमों के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा "वे शादी में आए और उसके बाद आप उन्हें भूल गए. अगले दो साल तक आपको पता भी नहीं चलता कि वे कहां हैं. निचली रैंकिंग वाली टीमों ने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन यह कहानी हमेशा के लिए नहीं रहेगी, क्योंकि ऐसी कहानी हम दो साल में एक बार सुनते हैं. हम इसका जश्न मनाते हैं, इसके बारे में बात करते हैं, और फिर इसे पूरी तरह से भूल जाते हैं"

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने आगे कहा "हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम आगे बढ़ते हैं. हम अपने घर जाते हैं और अपने बाइलेटरल मैच और टूर्नामेंट खेलते हैं. किसी को उनकी परवाह नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “जब मैं उन्हें दबाव में बिखरते हुए, अहम मौकों को भुनाने में असमर्थ देखता हूं, तो ये सब होता रहता है."

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 में भारत-इंग्लैंड जो नहीं कर सके वो स्कॉटलैंड ने कर दिखाया, मुंसे-जोन्स की जोड़ी ने किया कमाल

---खबर नीचे जारी है---

अगर भविष्य में भारत और नेपाल के बीच बाइलेटरल सीरीज होती है तो इससे नेपाल को फायदा मिलेगा, क्योंकि भारतीय टीम, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी छोटी टीमों के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज खेलती है.

---खबर नीचे जारी है---

नेपाल ने जीता दिल

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नेपाल ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन की सटीक गेंदबाजी के दमपर नेपाल आखिरी ओवर में केवल 5 रन ही बना सकी. लोकेश बाम ने नेपाल के लिए 20 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 29 गेंदों में 44 रन बनाए थे. नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने से चूक गई.

---खबर नीचे जारी है---