BCCI To BAN RCB: रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद इस साल आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड और ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी की थी। हालांकि टीम की ऐतिहासिक जीत में उस समय भंग पड़ गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। ऐसा होने के बाद आरसीबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
अब सवाल यह नहीं है कि किसी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा या नहीं। सवाल यह है कि इसके नतीजे कितने दूर तक जाएंगे। इस तूफान के केंद्र में आरसीबी है और आईपीएल 2026 से संभावित बैन की फुसफुसाहटें फिलहाल सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही हैं। आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आपराधिक लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है और कोर्ट ने पीड़ितों के परिवारों की याचिकाओं पर सुनवाई भी शुरू कर दी है।
ऐसे में बीसीसीआई के सामने बहुत बड़ा सवाल है कि अगर इस चूक में आरसीबी टीम का नाम सामने आता है तो वो आगे क्या फैसला लेगी। अगर जांचकर्ता आरसीबी के मैनेजमेंट को सीधा इस गंभीर लापरवाही से जोड़ते हैं तो बीसीसीआई को न्याय की खातिर और लीग की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए आरसीबी के ऊपर बड़ी कार्रवाई करनी पड़ सकती है, जहां बोर्ड उन पर सीमित समय के लिए बैन भी लगा सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: बुरी तरह से खुली टीम इंडिया की पोल, ऐसे कैसे इंग्लैंड में जीतेंगे टेस्ट सीरीज?
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
3 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
18 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines