5 Indian Players Strong Comeback: भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं है. हर साल कई खिलाड़ी जगह बनाते हैं और कई खिलाड़ी टीम से बाहर भी कर दिए जाते हैं. साल 2025 कई खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा. साल 2025 भी उन खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा, जिन्होंने भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी की. लिस्ट में कई स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जो लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की राह तक रहे थे. आइए एक नजर डालते हैं.
करुण नायर
साल 2025 को करुण नायर नहीं भुला सकते हैं. उन्हें 8 साल बाद भारतीय टीम में मौका मिला था. लगभग 2900 दिन बाद इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था. हालांकि नायर इस दौरे पर खासा प्रभावित नहीं कर सके.
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान साल 2024 में भारतीय टीम से बाहर कर दिए गए थे. उनकी खराब फॉर्म बाहर होने की वजह बना था. हालांकि श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार वापसी की और इस टूर्नामेंट में खूब रन भी बनाए.
ईशान किशन
ईशान किशन को साल 2023 में खराब अनुशासन की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इसके बाद उन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था. हालांकि ईशान ने इसके बाद खूब मेहनत की और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा (517) रन बनाकर भारतीय टीम में वापसी कर ली. उन्हें टी-20 विश्व कप 2026 के लिए चुना गया है.
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके बाद वह अपनी इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए. हालांकि शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले भारतीय वनडे टीम में वापसी की. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन भी किया.
यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’ के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल
शुभमन गिल
लिस्ट में आखिरी नाम शुभमन गिल का आता है, शुभमन गिल लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम से दूर चल रहे थे. हालांकि एशिया कप 2025 से ठीक पहले गिल की वापसी भारतीय टी-20 टीम में उपकप्तान के तौर पर हुई. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लिया. हालांकि फिर टी-20 विश्व कप 2026 के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. वजह उनकी खराब फॉर्म रही.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के लिए बनी घरेलू क्रिकेट में वापसी यादगार, सचिन का महारिकॉर्ड ध्वस्त, रोहित ने भी वॉर्नर की बराबरी
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
31 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
44 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines