T20 World Cup 2007: टी20 विश्व कप 2024 की 2 जून से शुरुआत होगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम 5 जून को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में भारतीय टीम का सामना आयरलैंड से होगा। वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान से टकराएगी। यह महामुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। सिलेक्टर्स जल्द ही भारतीय टीम के चयन के लिए मीटिंग करने वाले हैं।
भारतीय टीम ने 2007 में जीता था खिताब
भारतीय टीम ने पहली बाद 2007 में टी20 विश्व कप खेला था। उस विनिंग टीम का हिस्सा रहे ज्यादातर खिलाड़ी अब संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, 3 खिलाड़ी ऐसे भी है जो IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं। इनमें से 2 खिलाड़ी तो टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। इन 3 खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्पिनर पीयूष चावला शामिल हैं।
शानदार फॉर्म में हैं रोहित और कार्तिक
रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। IPL 2024 में भी वह कई अहम पारियां खेल चुके हैं। रोहित ने 7 मुकाबलों में अब तक करीब 50 की औसत से 297 रन बनाए हैं। रोहित के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी IPL के 17वें सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 7 मैच की 6 पारियों में 75.33 की औसत और 205.45 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं। उन्हें विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के बाद अब MI के 2 खिलाड़ियों पर गिरी गाज, ICC ने दी कठोर सजा
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines