Cricketer on Life Support: टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. वहीं, भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर इस समय सिडनी के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं. अय्यर भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हो गए थे. उनकी बाईं पसली में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भी भर्ती करवाया गया था.
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलबर्न के एक 17 साल के लोकल युवा क्रिकेटर को गर्दन पर बुरी चोट लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वह फिलहाल लाइफ सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
ऑस्ट्रेलिया में लाइफ सपोर्ट पर क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय मीडिया (7 न्यूज) की रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे फर्नट्री गली के वैली ट्यू रिजर्व में हुआ. 17 साल के इस खिलाड़ी को प्रैक्टिस के दौरान गर्दन पर गेंद लगी. चोट लगने के बाद हालात इतने गंभीर थे कि लोगों ने तुरंत उसे पास के मोनाश मेडिकल सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा है.
फिलहाल खिलाड़ी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है और सभी लोग इस खिलाड़ी को ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. क्रिकेट विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उस खिलाड़ी से जुड़े दो क्लब लगातार मामले पर नजर रखे हैं और हर जरूरी सुविधा मुहैया करवा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कमबैक करना चाहते हैं शार्दुल ठाकुर, वापसी के लिए बनाया नया प्लान
फिल ह्यूज के हादसे से हो रही तुलना
वहीं, इस हादसे की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर फिल ह्यूज के साथ हुए भयानक हादसे से की जा रही है. ह्यूज को भी गर्दन में चोट लगी थी, जिसके कारण उनकी दुखद मौत हो गई थी. दरअसल, सिडनी में साल 2014 में शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान सीन एबॉट की एक बाउंसर फिल ह्यूज की गर्दन पर लगी थी, जिसके बाद वो मैदान पर ही गिर गए थे. इसके बाद वो फिर कभी नहीं उठ पाए. इस घटना को क्रिकेट के इतिहास का सबसे बुरा दिन माना जाता है.
ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के कप्तान ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
3 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
13 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
19 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines