भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO के महत्वाकांक्षी Chandrayaan 3 मिशन की सफलता ने विश्व की नजर में देश का गौरव बढ़ा दिया है। इसरो के अधिकतर मिशन बैंगलोर के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केन्द्र से ही लॉन्च किए जाते हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइए जानते हैं कि श्रीहरिकोटा भारत के स्पेस मिशन के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
इसलिए खास है श्रीहरिकोटा
बेंगलुरु का श्रीहरिकोटा भूमध्य रेखा के पास स्थित है। इस समय धरती की कक्षा में जितने भी सैटेलाइट घूम रहे हैं, उन्हें भूमध्य रेखा के नजदीकी क्षेत्रों से ही लॉन्च किया गया है। यही वजह है कि श्रीहरिकोटा को लॉन्चिंग के लिए चुना गया है। भूमध्य रेखा के पास होने के काऱण यहां पर सक्सेस रेट काफी अच्छी है और लागत भी बहुत कम आती है।
यह भी पढ़ें: दवा से नहीं, मां की लोरी से कम होता है बच्चों का दर्द, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
सुरक्षा के लिहाज से भी है बेहतर
आम तौर पर रॉकेट लॉन्च करने के लिए स्पेस पोर्ट को आबादी से दूर बनाया जाता है। श्रीहरिकोटा इस लिहाज से काफी उत्तम जगह है। यहां द्वीप के दोनों ओर समुद्र है, ऐसे में यदि किसी कारण से रॉकेट में गडबड़ी हो जाए और वह गिर जाए तो जनहानि होने की संभावना न्यूनतम रहती है।
मौसम भी रहता है साफ
किसी भी स्पेस मिशन को लॉन्च करने के लिए जरूरी है कि मौसम पूरी तरह से अनुकूल रहें। श्रीहरिकोटा में मौसम भी साफ रहता है। यहां पर वर्ष के 12 महीनों में से लगभग दस महीने मौसम बिल्कुल साफ और सूखा रहता है। इस कारण यहां लॉन्च होने वाले मिशन को खराब मौसम की वजह से बार-बार रद्द भी नहीं करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
2 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
4 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
9 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
13 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
15 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
17 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
18 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
21 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
25 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines