अमेरिका के सबसे बड़े प्रांत अलास्का के आसपास के समुद्र से अरबों बर्फीले केकड़े गायब हो गए हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उनको इसके पीछे की वजह के बारे में पता चल गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, समुद्र के गर्म तापमान के कारण बर्फीले केकड़े भूख से मर गए हैं। बेरिंग सागर के ठंडे पानी से लापता केकड़ों की बढ़ती संख्या के बारे में बताते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि समुद्री तापमान बढ़ने के कारण मछली और अन्य जीव यहां से दूसरी जगह पर चले गए, जिसके कारण करोड़ों बर्फीले केकड़ों को खाने के लिए कुछ नहीं मिला और वो भूख से मर गए। अलास्का के मछली और खेल विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के वैज्ञानिकों ने अलास्का के पास बर्फीले केकड़ों की कमी को लेकर 19 अक्टूबर को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया कि सर्वेक्षणों के अनुसार 2021 में बर्फीले केकड़े गायब होने लगे थे। हाल में पूर्वी बेरिंग सागर में समुद्री गर्मी की लहरों के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध पाया गया है।
आंकड़ों को देख वैज्ञानिक का चकरा गया दिमाग
एनओएए में अध्ययन के प्रमुख लेखक और मत्स्य जीवविज्ञानी कोडी स्ज़ुवाल्स्की ने कहा, ‘जब मुझे पहली बार सर्वेक्षण से 2021 का डेटा मिला, तो मेरा दिमाग चकरा गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हर कोई उम्मीद और प्रार्थना कर रहा था कि यह सर्वेक्षण में एक त्रुटि हो और अगले साल आपको और अधिक केकड़े देखने को मिलें।’
यह भी पढ़े : आठ अरब साल बाद धरती पर पहुंचा सिग्नल, इतना रहस्यों से भरा कि वैज्ञानिक भी हैरान
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
4 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
7 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
9 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
14 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
18 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
19 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
22 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
23 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
26 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines