Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दो महीने पहले अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर मिशन के तहत ISS पर गई थीं, लेकिन वो तकनीकी खराबी आने के बाद से वहीं फंस गई हैं। सुनीता ISS में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों की आंखों की जांच कर रही हैं। इस महीने 1 अगस्त और 13 अगस्त को नासा ने ये जांच की थी। सुनीता का ये सफर 8 दिनों के लिए तय किया था लेकिन वो 2 महीनों से अंतरिक्ष में ही हैं. इस दौरान उनके स्वास्थय पर किस तरह का असर पड़ा है इसकी लगातार जांच हो रही है।
स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन
आमतौर पर अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों के स्वास्थय की समय समय पर जांच की जाती है। इस जांच में इस बात का पता चलता है कि वो कि उनके जाने के बादसे उनके शरीर में किस तरह के बदलाव हुए हैं। जांच करने के बाद नासा का ये मानना है कि अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट के सामने कई समस्याएं हैं।
नासा 2025 की शुरुआत में ही अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस का लाने का प्लान तैयार कर रहा है। इसमें देरी होने से एस्ट्रोनॉट के स्वास्थय के साथ-साथ मिशन की सफलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विलियम्स और विल्मोर के सुनने और देखने की क्षमता पर किस तरह का असर पड़ा है इसका पूरा परीक्षण किया जा रहा है।
ये भी पढ़े… उज्जैन में होगा साइंस फेयर और नेशनल स्पेस डे का आयोजन, जानें क्या है CM मोहन का प्लान?
अंतरिक्ष में सुनने-देखने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है?
अंतरिक्ष मिशनों पर जाने वाले यात्रियों के शरीर पर धरती से इतनी दूर जाकर किस तरह का असर पड़ता है इसकी जांच की जाती है। शोध में कहा गया कि अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में बदलाव होते हैं, खासकर वहां पर रहने वालों की सुनने और देखने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। हाल ही में विलियम्स और विल्मोर ने आईएसएस पर एक मानक श्रवण परीक्षण में हिस्सा लिया था। इस जांच को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अंतरिक्ष का वातावरण काफी अशांत होता है, जो माइक्रोग्रैविटी के प्रभावों के साथ मिलकर सुनने की क्षमता पर असर डाल सकता है.
इससे पहले भी सुनीता विलियम्स ने मानक मेडिकल इमेजिंग हार्डवेयर का इस्तेमाल कर अपने कॉर्निया, रेटिना और लेंस की जांच कराई थी। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ अंतरिक्ष यात्रियों की मनोवैज्ञानिक बदलावों की भी जांच की जाती है। अंतरिक्ष यात्रा के दौरान यात्रियों को मानसिक चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए नासा कई तरीके अपनाता है।
संबंधित खबरें
क्या किसी आपदा का संकेत? पहली बार 30°C तक गर्म हुआ प्रशांत महासागर
2 days agoमंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
5 days agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
7 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
12 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
16 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
18 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
20 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
21 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
24 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines